Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते शिमला जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, रिज और मॉल रोड पर सख्ती

रिज और मॉल रोड़ पर लगाए बेंचों को उठाकर आम जनता के बैठने पर लगी पाबंदी

प्रजासत्ता ब्यरो शिमला|
राजधानी शिमला में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते जिला प्रशासन सतर्क हो गया है| जिला प्रशासन ने जहां पहले रिज और मॉल रोड़ पर लगाए बेंचों को उठाकर आम जनता के बैठने पर पाबंदी लगा दी है| अब प्रशासन ने शहर में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं|

डीसी शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि जिला शिमला में कोरोना मामलों में कमी आई है, लेकिन वायरस की आशंका में चलते तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है| जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से नजर बनाए हुए है| प्रशासन ने पहले ही जहां पर्यटकों की सीमित संख्या रखने के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया है| वहीं मॉल और रिज मैदान पर कोरोना नियमों की पालना करवाने के लिए पुलिस की तैनाती की है|

इसे भी पढ़ें:  ICC World Cup 2023: क्रिकेट प्रेमियों के दीदार के लिए धर्मशाला पहुंची World Cup Trophy

उन्होंने बताया कि पुलिस के जवान पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक कर रहे हैं| ताकि कोरोना नियमों की पालना की जा सके| इसके अलावा प्रशासन ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते आम लोगों के बैठने पर पाबंदी लगा दी है| सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों को बैठने की अनुमति है|

बता दें कि शिमला में पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है, जो शहर के पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के संपर्क में रहते हैं, ऐसे में पहले जो सैंपलिंग प्रक्रिया और जो सीमाओं पर RTPCR की नेगेटिव रिपोर्ट मांगी जाती थी| वह अब बंद कर दी गई है| जिससे वायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है, ऐसे में सभी होटल व्यवसायियों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की एक माह के भीतर सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं| साथ ही सभी लोगों को वैक्सीन लगाने को भी कहा गया है ताकि वायरस का संक्रमण न फैले|

इसे भी पढ़ें:  सेब बागवानों से करोड़ों की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड मुंबई से सीआइडी ने किया गिरफ्तार
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now