Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan Police Raid: नशे के खिलाफ सोलन पुलिस की 27 संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Solan Police Raid: नशे के खिलाफ सोलन पुलिस की 27 संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Solan Police Raid: युवा शक्ति को चिट्टा (हेरोइन) जैसे घातक नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रदेशव्यापी अभियान को सोलन पुलिस ने फिर गति दी है। पुलिस मुख्यालय शिमला से मिले आदेशों के अनुपालन में गत दिन जिला पुलिस सोलन ने एक व्यापक अभियान चलाया।

इस दौरान जिला पुलिस के नेतृत्व में पुलिस थाना सदर सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर, अर्की, दाड़लाघाट, कुनिहार, महिला थाना और परवाणू के क्षेत्राधिकार में कुल 27 विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर सघन रेड़ और छापेमारी की गई। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने यह कार्रवाई विशेष रूप से नशेड़ियों के चिन्हित ठिकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, पार्कों और अन्य संदिग्ध स्थलों पर की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नशा कारोबारियों के खिलाफ इतने व्यापक स्तर पर की गई इस कार्रवाई से नशेड़ियों और अवैध कारोबारियों को नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का कड़ा और स्पष्ट संदेश गया है। उन्होंने बताया कि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने की मुहिम में विभिन्न सरकारी संगठन और विभाग एकजुट होकर काम कर रहे हैं, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

सोलन पुलिस विगत काफी समय से नशा कारोबारियों के विरुद्ध लगातार इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप जिले में नशेड़ियों की गतिविधियों में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार चलाने वालों के विरूद्ध इस प्रकार की छापेमारी भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि समाज की युवा शक्ति को नशे के चंगुल में फंसने से बचाकर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाया जा सके।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News in HindiSolan News todaySolan News UpdateSolan PoliceSolan samachar

Join WhatsApp

Join Now