Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तीन माह बाद होनी थी शादी, कश्मीर में माइन ब्लास्ट में हिमाचल का 27 वर्षीय जवान कमल शहीद

Published on: 24 July 2021
तीन माह बाद होनी थी शादी, कश्मीर में माइन ब्लास्ट में हिमाचल का 27 वर्षीय जवान कमल शहीद

हमीरपुर|
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर माइन ब्लास्ट होने से
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का 27 वर्षीय जवान शहीद हुआ है| प्रशासन को केवल फोन के जरिये इस बारे में जानकारी मिली है| शहीद जवान की पहचान 27 वर्षीय कमल वैद्य, भोरंज उपमंडल के ग्राम पंचायत लगमनवी के गांव घुमारवी के रूप में हुई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास माइन ब्लास्ट हुआ है इसमें हमीरपुर जिला से सम्बंध रखने वाला सेना का एक जवान शहीद हो गया है| शहीद जवान की पहचान 27 वर्षीय कमल वैद्य, भोरंज उपमंडल के ग्राम पंचायत लगमनवी के गांव घुमारवी गाँव का रहने वाला था| डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने बताया कि फोन के जरिये सूचना मिली है और जानकारी जुटाई जा रही है|

कमल वैद्य डोगरा रेजिमेंट का जवान था| अप्रैल में छुट्टी काट कर नौकरी ज्वाइन की थी| वहीं, 27 वर्षीय जवान की अक्तूबर माह में शादी तय थी| घर पर विवाह की तैयारियां चल रही थीं| कहाँ कुछ महीनों में कमल के सर पर शादी का सेहर सजना था परिवार इसी आस में था कमल जब घर आएगा तो सारा परिवार उसकी शादी का जशन मनायेगा लेकिन अब उनके शहीद होने की खबर से सारा माहौल गमगीन हो गया है|| कमल अपने पीछे माता-पिता, बड़ा भाई और दो बहनों को छोड़ गए| मामले की सूचना मिलने के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now