Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

CAT Result 2025 Date Out: जारी होने वाला है कैट परीक्षा का रिजल्ट, जानिए कहां चेक करें अपना रिजल्ट?

CAT Result 2025 Date Out: जारी होने वाला है कैट रिजल्ट, जानिए कहां चेक करें अपना रिजल्ट?

CAT Result 2025 Date Out: भारत के 170 शहरों में 30 नवंबर 2025 को आयोजित कैट परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित होंगे। आईआईएम कोझिकोड ने इन परिणामों को जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से अपना स्कोरकार्ड डाउलोड कर सकेंगे। लगभग ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

कैट परिणाम 2025: तिथि और समय
आईआईएम कोझिकोड द्वारा कैट 2025 का परिणाम बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परिणाम शाम 6 बजे जारी किए जा सकते हैं।

कैसे देखें कैट रिजल्ट?
कैट का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया जाएगा। शाम 6 बजे वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक सक्रिय हो सकता है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
2. मुख्य पृष्ठ पर ‘CAT Result’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. खुले नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
4. आपका कैट 2025 स्कोरकार्ड पीडीएफ के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे जांचें।
5. भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?
कैट रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थियों को आगे की कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जैसे लिखित योग्यता परीक्षण (WAT), व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) और समूह चर्चा (GD)। व्यक्तिगत साक्षात्कार में विद्यार्थी की सोच, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और प्रबंधन कार्यक्रम के लिए उनकी क्षमता का आकलन किया जाता है। इसमें यह भी देखा जाता है कि छात्र विभिन्न परिस्थितियों में कैसे अनुकूलन करते हैं और समस्याओं का समाधान करने में कितने सक्षम हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।बता दें कि कैट परीक्षा 2025, 30 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। देश भर के 170 शहरों में स्थित 339 केंद्रों पर लगभग 2.58 लाख उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था। परीक्षा में उपस्थिति लगभग 86 प्रतिशत रही।

career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now