Prajasatta Side Scroll Menu

Trafficking in Manali: पर्यटन सीजन में सक्रिय देह व्यापार गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, एक सप्ताह में यह दूसरा मामला

Trafficking in Manali: पर्यटन सीजन में सक्रिय देह व्यापार गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, एक सप्ताह में यह दूसरा मामला

Trafficking in Manali हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर चार लड़कियों को जबरदस्ती देह व्यापार में धकेलने का आरोप है।  पुलिस ने चारों लड़कियों को भी सुरक्षित बचा लिया है। इस मामले की जांच थाना प्रभारी मनीष शर्मा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मालरोड और बाहणु पुल के आसपास चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी के बाद बाहणु पुल के पास जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान 22 वर्षीय निक्की परमार उर्फ योगी और धर्मेंद्र सोल्की के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के रहने वाले बताए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  पांच दिनों से असहाय व जरूरतमंदों को खाना खिला रहा है सूरज ठाकुर

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बचाई गई लड़कियों से अन्य जानकारी ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस संबंध में डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कई गिरोह के सदस्य पकड़े जा चुके हैं और कार्रवाई लगातार जारी है।

एक हफ्ते में पकड़ा गया दूसरा गिरोह
उल्लेखनीय है कि मनाली में पकड़ा गया देह व्यापार का यह दूसरा गिरोह है। इससे पहले, पिछले रविवार को भी पुलिस ने मालरोड इलाके में सुनियोजित ऑपरेशन करके चार लोगों को गिरफ्तार किया था। वे आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं। सूत्रों के मुताबिक, नए साल के आसपास सक्रिय हुए इस तरह के गिरोहों को पकड़ने के लिए ही पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया था। इस कार्रवाई में और गिरफ्तारियां होने की संभावना भी जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू: चरस तस्करी के आरोपी को अदालत ने सुनाई 11 साल के कारावास की सजा

जबरदस्ती देह व्यापार में धकेलने को लेकर पुलिस का कहना है कि बाहरी राज्यों से लाकर लड़कियों को इस अवैध धंधे में फंसाया जा रहा था। पर्यटन सीजन के दौरान ऐसे गिरोहों के सक्रिय होने की आशंका ज्यादा रहती है। मालरोड जैसे मुख्य पर्यटन क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों से स्थानीय पर्यटन कारोबारी भी चिंतित थे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now