Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nalagarh Blast: नालागढ़ पुलिस थाना के पास तेज़ धमाका, दहशत में इलाका, जांच में जुटी पुलिस..!

Nalagarh Blast: नालागढ़ पुलिस थाना के पास तेज़ धमाका, दहशत में इलाका, जांच में जुटी पुलिस..!

Nalagarh Blast News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नालागढ़ पुलिस थाने के समीप स्थित एक गली में बुधवार सुबह अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा और लोगों में दहशत फैल गई। विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल के नजदीक मौजूद इमारतों के शीशे चकनाचूर हो गए। स्थानीय लोगों और वहां रह रहे प्रवासी मजदूरों के अनुसार धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

इसे भी पढ़ें:  सरकार ने प्रवक्ता संघ की माँग पर लगाई मोहर

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट के साथ ही पूरा इलाका कांप उठा और कुछ पल के लिए कुछ भी साफ दिखाई नहीं दिया। आसपास की चाय की दुकानों पर बैठे लोग भी तेज धमाके से सहम गए।

घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से बैरिकेडिंग लगाकर जांच शुरू की गई। एसपी बद्दी विनोद धीमान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  Chester Hills Solan Land Controversy: मुख्य सचिव की कुर्सी पर संकट ?, सोलन में 275 बीघा जमीन सरकारी कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिमला से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र कर रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ और इसमें किस वस्तु का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से घटना के कारणों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now