Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: जानिए 12 राशियों का कैसा रहेगा 3 जनवरी का दिन…

Published on: 3 January 2026
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग हिन्दू कैलेंडर 2025

Aaj Ka Rashifal:आज का पंचांग | 3 जनवरी, 2026
तिथि: पूर्णिमा
नक्षत्र: आर्द्रा
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: ब्रह्म
वार: शनिवार

आज का शुभ मुहूर्त:
08:06am-09:52am
12:25pm-04:14pm
राहुकाल: 09:52am-11:09am
अभिजीत मुहूर्त: 12:04pm-12:45pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आप पर जबरदस्ती दबाव बनाया जा सकता है। व्यर्थ के आरोप भी लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

वृष राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज लापरवाही हो सकती है। खर्च नियंत्रण से बाहर रहेंगे। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की आशंका रहेगी। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं खाएं।

मिथुन राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्य क्षेत्र में लापरवाही संभव है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

कर्क राशि
आज आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत के बाद भी थोड़ी निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: आज किसी अपंग की सहायता करें।

सिंह राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय घर पर बीत सकता है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: भोजन करते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

कन्या राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज दिन में एक समय भोजन में नमक न खाएं।

तुला राशि
आज आपमें चुस्ती-फुर्ती देखी जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से सुधार होगा। कोई बिगड़ा हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। सहयोगी मदद के लिए आगे आएंगे। छोटी-मोटी यात्राएं संभव हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

धनु राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश फायदेमंद रहेगा। शाम के समय बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

मकर राशि
कुछ ऐसी घटनाएं परेशानी का कारण बन सकती हैं जिन्हें टालना संभव नहीं होगा। खुद को शांत रखें और तुरंत प्रतिक्रिया न करें। पैसे कमाने के नए मौके लाभ देंगे। आपके व्यक्तित्व से नए दोस्त बनेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। कर्मकांड, हवन या पूजा-पाठ का आयोजन घर में हो सकता है। आज वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि
आज का दिन हर लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय से धन लाभ की संभावना है। नए कारोबार को लेकर बातचीत हो सकती है। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज अपनी बुआ या बहन को हरे रंग के वस्त्र दान करें।

मीन राशि
आज आपके पास सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। पहले किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। काम-काज की उलझनों के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। घर वाले परेशानियां साझा करेंगे, लेकिन आप अपनी ही धुन में रहेंगे और खाली समय में मनपसंद काम करेंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Aaj Ka RashifalAaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news Indiatoday horoscope

Join WhatsApp

Join Now