Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: कपूरथला में महिला हत्या के दो आरोपितों को पंजाब पुलिस ने हिमाचल के नशा मुक्ति केंद्र से दबोचा

Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News

Una News: पंजाब के कपूरथला में एक महिला की सनसनीखेज गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के इस मामले में पंजाब और हिमाचल पुलिस की संयुक्त टीम ने ऊना जिले के हरोली इलाके में दबिश मारकर दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों को लालूवाल के एक नशा मुक्ति केंद्र से हिरासत में लिया गया।

मिली जानकारी मुताबिक बुधवार देर रात हुई इस कार्रवाई में आरोपियों को पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई। पकड़े गए आरोपितो  कि पहचान बलविंद्रजीत सिंह उर्फ तोता ( निवासी जालंधर) और सुरिंद्र कुमार (होशियारपुर) के रूप में हुई है। बता दें कि कपूरथला सिटी थाने के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह अपनी टीम के साथ हरोली पुलिस की मदद से छापा मारा।

इसे भी पढ़ें:  Online Shopping Fraud: हिमाचल में भैंस खरीदने के चक्कर में शख्स ने गंवाए 1.75 लाख

क्या था पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक बीते 3 जनवरी की शाम कपूरथला के सीनपुरा मोहल्ले में दो बाइक सवार युवक एक घर में घुस गए और 40 साल की हेमप्रीत कौर उर्फ हेमा पर गोली चला दी। एक गोली उन्हें लगी, जबकि तीन हवाई फायर किए गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति और बेटा कनाडा में रहते हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें आरोपी वारदात करके फरार होते साफ दिखे। बाइक नंबर, मोबाइल लोकेशन और इंटेलिजेंस की मदद से ट्रेस किया गया तो सुराग हिमाचल के नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऊना के एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि की है कि हरोली में छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें:  Una News: बच्चों को लेकर स्कूल जा रही ट्रैवलर में अचानक लगी आग
HimachalPunjab PoliceUna crime NewsUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now