Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: एयरपोर्ट जाते समय भीषण हादसा, ऊना जिला के चलेट गांव के चार युवकों की मौत

Updated By News Desk
Published on: 10 जनवरी 2026
Una News: एयरपोर्ट जाते समय भीषण हादसा, ऊना जिला के चलेट गांव के चार युवकों की मौत

Una News: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र के चलेट गांव के चार युवकों की पंजाब के होशियारपुर जिले के हरियाणा भूगा में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही चलेट गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार चलेट गांव का अमित कुमार पुत्र सुरिंदर सिंह रोजगार के लिए विदेश जा रहा था। शनिवार को उसकी अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान थी। उसे एयरपोर्ट छोड़ने के लिए उसी मोहल्ले के युवक कार में सवार होकर अमृतसर जा रहे थे। सभी युवक एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, जिनमें से दो चचेरे भाई थे।

पंजाब के होशियारपुर जिले के हरियाणा भूगा में दोसड़का के पास जैसे ही कार मुख्य सड़क पर चढ़ी, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में सुखविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार पुत्र देशराज, ब्रिज कुमार पुत्र मोहिंदर कुमार और अरुण कुमार पुत्र गुरपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विदेश जा रहा अमित कुमार पुत्र सुरिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अमित कुमार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह रोजगार के लिए दुबई जा रहा था। एसएसपी होशियारपुर के अनुसार मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे जा रहे हैं। हादसे के बाद चलेट गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Himachal NewsHimachal News in HindiUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now