Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmaur Bus Accident: हरिपुरधार बस हादसे पर सरकार सख्त, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Sirmaur Bus Accident: हरिपुरधार बस हादसे पर सरकार सख्त, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Sirmaur Bus Accident: जिला सिरमौर के हरिपुरधार में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे हुए निजी बस हादसे के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। परिवहन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि इस जांच कमेटी की अध्यक्षता एसडीएम संगड़ाह करेंगे, जो 15 दिनों के भीतर हादसे की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।

हादसे के बाद जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को फौरी राहत जारी कर दी है। मृतकों के परिजनों को 25 हजार रुपये, गंभीर रूप से घायल मरीजों के परिजनों को 15 हजार रुपये और हल्की चोटें लगने वाले घायलों को 5 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग, श्रम एवं रोजगार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने देर रात हरिपुरधार पहुंचकर हादसे के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त निजी बस सोलन से कुपवी की ओर जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन और पीजीआई भेजा गया है।

घटनास्थल पर अतिरिक्त दंडाधिकारी एलआर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, उपमंडलाधिकारी सुनील कैथ, खंड विकास अधिकारी नेहा नेगी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now