Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: HRTC बस में किसान को सुंघाया बेहोशी का पदार्थ, लाखों की नकदी और सामान लूटा..!

Sirmour News: HRTC बस में किसान को सुंघाया बेहोशी का पदार्थ, लाखों की नकदी और सामान लूटा..!

Sirmour News: दिल्ली से पांवटा साहिब आने वाली HRTC की बस में एक प्रगतिशील किसान के साथ बड़ी लूट की वारदात हो गई। बलबीर सिंह पुंडीर, जो दुगाना (कमरऊ) के रहने वाले हैं और समाजसेवी भी हैं, फसल की पेमेंट लेकर बस से लौट रहे थे। रास्ते में किसी ने उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और लाखों रुपये नकद, मोबाइल समेत सामान लूट लिया।

रात करीब 10 बजे बस पांवटा बस स्टैंड पहुंची तो स्टाफ ने बेहोश बलबीर को बेंच पर लिटा दिया। HRTC के चौकीदार ने तुरंत 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को खबर दी। लेकिन परिवार का गंभीर आरोप है कि पूरी रात पुलिस नहीं आई और कड़ाके की ठंड में बलबीर बस स्टैंड पर ही पड़े रहे। सुबह छोटे भाई को पता चला तो वे उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। अब हालत ठीक है और इलाज चल रहा है।

पूर्व शिक्षा मंत्री के ओएसडी डॉ. मामराज पुंडीर ने पुलिस की इस लापरवाही पर गुस्सा जताया और जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इतनी ठंड में किसी को ऐसे छोड़ देना बड़ी गलती है। वहीँ पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर भी अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताई। बोले कि अगर अनहोनी हो जाती तो जिम्मेदारी किसकी? पुलिस को रात में ही आना चाहिए था।

उधर, एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी का कहना है कि पुलिस दो बार अस्पताल गई, लेकिन बलबीर बयान देने की हालत में नहीं थे। हालत सुधारते ही बयान लिया जाएगा और कार्रवाई होगी।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news in hindisirmour news today

Join WhatsApp

Join Now