Prajasatta Side Scroll Menu

Mandi Bus Accident: मंडी के चरखड़ी में निजि बस खाई गिरी , 1 महिला की मौत 4 घायल

Mandi Bus Accident: मंडी के चरखड़ी में निजि बस खाई गिरी , 1 महिला की मौत 4 घायल

Mandi Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां चरखड़ी के पास ‘चेतन कोच’ नामक एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि बस में ज्यादा सवारियां नहीं थीं, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय बस में चालक और परिचालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। जैसे ही बस चरखड़ी के समीप पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: खाई में गिरते ही कार के लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम के गृह जिला में हादसे के बाद पीएचसी में नहीं मिला डॉक्टर, लोगों में रोष
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now