Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन। पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल, शुभ अंक, रंग और विशेष ज्योतिषीय उपाय।
Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 March 2026 आज 22 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, नक्षत्र भरणी और करण वणिज है। आज का योग वैधृति है और वार रविवार है। शुभ मुहूर्त सुबह 07:54 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल शाम 05:01 बजे से 06:32 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से 12:52 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पश्चिम दिशा में है। आईए जानते हैं सभी राशियों का आज का हाल

मेष राशि
आज का अधिकतर समय आप एकांत में बिताना पसंद करेंगे। दिन के समय कुछ अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं। आज सोच-समझकर निवेश करें। आज कुछ लोग आपके दरवाजे पर मदद मांगने के लिए आ सकते हैं। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: गाय की सेवा करें।

वृष राशि
आज आप अपने हालातों पर पकड़ बनाने में सक्षम होंगे। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा और मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। शाम के समय कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: प्याज या लहसुन की गांठ को चलते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: क्रीमी सफेद | उपाय: माँ दुर्गा की उपासना करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें धन और सेहत का हाल?

कर्क राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी आपको दबाव महसूस हो सकता है। आप पर व्यर्थ के इल्जाम लग सकते हैं। आज धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चॉकलेटी | उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

सिंह राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक:5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

कन्या राशि
बेहतर जीवन के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी वस्तु के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गरीबों में सफेद वस्तुओं का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: किस राशि की चमकेगी किस्मत! शुभ मुहूर्त के साथ जानें मेष से मीन तक राशि का हाल

तुला राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द महसूस हो सकता है। खान-पान पर संयम बरतें। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज अधिक भोजन करने से बचें। परिवार में धन की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। चोट आदि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: लाल | उपाय: भोजन करते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का भाग्य

मकर राशि
धैर्य बनाए रखें, आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश किया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप हर विपरीत परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: आसमानी नीला | उपाय: चार बादाम और एक पानी वाला नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।

कुम्भ राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई वस्तु आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रह सकते हैं।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: आज दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करें।

मीन राशि
आज अपनी नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों से डांट-फटकार मिल सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें। आज अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझें। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। शाम के समय आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: मेहरून | उपाय: आज लाल वस्त्र का दान करें।

Aaj Ka Rashifal Astrology News Daily horoscope Rashifal Today Today Horoscope In Hindi

Join WhatsApp

Join Now