HP Budget 2026-27: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2026-27 का बजट पेश किया। पहली बार बजट का आकार पिछले साल से कम हुआ है। इस बार का कुल बजट करीब 54,928 करोड़ रुपये का है, जिसमें अनुमानित घाटा 6,577 करोड़ रुपये है। राज्य की आय लगभग 40,361 करोड़ रुपये और खर्च 46,938 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
कुल बजट में वेतन पर 27%, पेंशन पर 21%, ब्याज पर 13% और कर्ज चुकाने पर 9%। वहीं विकास कार्यों (पूंजीगत खर्च) के लिए 20% रखा गया है। हालांकि इस बजट में सुक्खू सरकार ने सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर खास जोर दिया है। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुल 2,868 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
बजट प्रस्तुत करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और यहां काम करने वाले डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बता दें कि उनका यह कदम स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आएंगा और सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद करेंगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिन 823 कर्मचारियों ने 7 साल पूरे कर लिए हैं, उन्हें 1 अप्रैल 2026 से औसतन 14,000 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी। इससे उनकी सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा विभिन्न मुख्य श्रेणियां वेतन बढ़ोतरी इस तरह हैं:
– स्वास्थ्य अधिकारी (आयुष): 50,260 रुपये से बढ़कर 60,780 रुपये
– स्वास्थ्य अधिकारी (डेंटल): 49,800 रुपये से 61,200 रुपये
– फार्मासिस्ट: 30,500 रुपये से 46,500 रुपये
– एएनएम: 26,650 रुपये से 38,500 रुपये
– आशा कोऑर्डिनेटर: 30,775 रुपये से 45,750 रुपये
– ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर: 41,550 रुपये से 62,650 रुपये
– डेंटल हाइजीनिस्ट: 29,000 रुपये से 42,650 रुपये
– अकाउंटेंट: 39,650 रुपये से 59,750 रुपये
– लैब टेक्नीशियन: 35,750 रुपये से 49,500 रुपये
इसी तरह एनएचएम में आउटसोर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है, जैसे:
– स्टाफ नर्स: 13,925 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये
– लैब टेक्नीशियन: 14,400 रुपये से 25,000 रुपये
– फार्मासिस्ट: 13,062 रुपये से 25,000 रुपये
– ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन: 17,820 रुपये से 25,000 रुपये
– डाटा एंट्री ऑपरेटर: 14,400 रुपये से 18,000 रुपये
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि जिन बाकी कर्मचारियों को अभी 7 साल का यह लाभ नहीं मिल पाया, उन्हें भी 1 अप्रैल 2026 से मूल वेतन पर 5% की बढ़ोतरी दी जाएगी। इसके अलावा, जो चिकित्सा अधिकारी अभी तक नियमित नहीं हुए हैं, उनकी सैलरी 33,660 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी गई है।













