Prajasatta Side Scroll Menu

Mandi News: नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने पोते को मारी गोली, गुस्साए घरवालों ने जमकर कर दी पिटाई, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती

Mandi Crime News: मंडी जिले के बल्ह स्थित लोहारा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत एक पूर्व फौजी ने अपने ही 23 वर्षीय पोते पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गंभीर हालत में युवक को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
Kullu News Mandi News Baddi Firing Incident Dharamshala firing incident Chamba News: जेल से फरार कैदी ने बुजुर्ग रिश्तेदार को गोली मारी, नाबालिग भतीजी से रेप मामले का आरोपी था शख्स

Mandi News: मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र से एक बहुत ही दु:खद घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। यहाँ के लोहारा गांव में रविवार शाम करीब 7:30 बजे, एक पूर्व फौजी बहादुर सिंह ने शराब के नशे में अपने ही 23 साल के पोते उमेश पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी और नशे में धुत बहादुर सिंह इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने ट्रिगर दबा दिया। गोली उमेश के हाथ को चीरती हुई उसकी पीठ के निचले हिस्से में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: तेज रफ़्तार कार पैराफिट से टकराई, सात लोग घायल

घायल उमेश की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उसे पहले नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उसे एम्स बिलासपुर और फिर वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है और उसकी जान खतरे में बताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर, पोते को गोली मारता देख घरवाले इस कदर भड़क गए कि उन्होंने बुजुर्ग बहादुर सिंह की भी जमकर धुनाई कर दी, जिसके बाद उन्हें भी इलाज के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती कराना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  मंडी: 11 साल की बच्ची से रेप के 2 दोषियों को 20 साल जेल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
AIIMS Bilaspur Crime News Hindi Himachal Pradesh Crime HP Police Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now