Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

उफनते नाले को पार कर पहुँचाया अस्पताल, बहने से बलबला बचा युवा

उफनते नाले को पार कर पहुँचाया अस्पताल, बहने से बलबला बचा युवा

किन्नौर|
हिमाचल में भारी बारिश और मानसून का कहर जारी है। लाहुल घाटी के जाहलमा व शांशा पुल बह जाने से ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। ग्रामीण जान जोखिम में डाल नाले आर पार कर रहे हैं। आज सुबह तिन्दी के पास सड़क दुर्घटना में जतिन व राहुल दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन जतिन की हालत बिगड़ती देख उसे रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने जोखिम उठाते हुए जतिन को जाहलमा पहुंचाया। नाले में पानी अधिक होने के कारण सभी दिक्कत में पड़ गए लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और जोखिम उठाते हुए नाले को पार कर लिया। जाहलमा के बाद शांशा नाले ने ग्रामीणों की परीक्षा ली लेकिन ग्रामीण यहां भी जोखिम उठाते हुए आगे बढ़ गए। ग्रामीणों ने शांशा नाले को पार कर जतिन को पीठ पर कीर्तिंग गांव पहुंचाया जहां से वाहन द्वारा केलंग अस्पताल पहुंचे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आज सरकार ने हेलीकॉप्टर द्वारा घाटी में फंसे लोगों को घाटी से बाहर निकलना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर नही आ सका। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कंडेय ने स्वयं राहत बचाव कार्य की कमान संभाली है। मंत्री जिला प्रशासन के साथ मौके पर डटे हुए हैं और लोगों की हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now