Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला के दौलत सिंह पार्क में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रीतिमा

Published on: 31 July 2021
कृष्ण वंश के 122वें राजा थे वीरभद्र सिंह, 50 सालों तक हिमाचल की राजनीति के रहे 'राजा साहब'

प्रजासत्ता ब्यूरो शिमला|
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठ रही थी| जिसको लेकर भाजपा शासित नगर निगम शिमला ने अपनी मंजूरी दे दी है| बता दें कि शुक्रवार को निगम की मासिक बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा कर मंजूरी दे दी|

नगर निगम की मासिक बैठक में में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में स्थापित करने का प्रस्ताव कांग्रेस की पार्षद सिमी नंदा ने लाया| इस प्रस्ताव पर कांग्रेस के साथ भाजपा के पार्षदों ने भी अपनी सहमति दी| ध्वनिमत से निगम के सदन से ये प्रस्ताव पारित कर दिया|

बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य नेता लगातार ही इस मांग कर रहे थे|वर्तमान में रिज मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार गांधी की प्रतिमा है। पहाड़ी राज्यों के विकास में हिमाचल विशेष स्थान रखता है। इसका पूरा श्रेय वीरभद्र सिंह को जाता है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now