Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित होगी हिमाचल पुलिस की इंस्पेक्टर किरण बाला

Published on: 12 August 2021
अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित होगी हिमाचल पुलिस में इंस्पेक्टर किरण बाला

प्रजासत्ता|
वर्ष 2021 के लिए ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’ से 152 पुलिस कर्मियों को सम्मानित चुना गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस में हमीरपुर जिला में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात किरण बाला को यह सम्मान प्राप्त होगा| उनकी इस उपलब्धि पर हिमाचल पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू ने भी उन्हें बधाई दी है|

गौरतलब है कि महिला अधिकारी हमीरपुर महिला थाने की एसएचओ हैं। वर्ष 2011 में पुलिस सेवा में आई। इनकी भर्ती सब इंस्पेक्टर के तौर पर हुई थी ।पहली पोस्टिंग धर्मशाला सदर थाने में हुई थी। इसके बाद ऊना महिला थाने में तैनात रहीं। 2019 में दुष्कर्म का पेचीदा मामला सुलझाया।

नाबालिग पीड़ित लड़की दिल्ली में उपचाराधीन थी। जीरो एफ आई आर दिल्ली में दर्ज हुई थी। बाद में मामला जांच के लिए हिमाचल पुलिस के पास आया। हिमाचल पुलिस की इस इंस्पेक्टर ने गहनता से तफ्तीश की और डीएनए प्रोफाइल के सहारे आरोपित तक पहुंची आरोपित भी नाबालिग था। उसे गिरफ्तार करके हिमाचल प्रदेश में बाल सुधार गृह में भेजा गया। इस केस की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने होम मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया है। किरण बाला ने कई और संगीन मामलों को भी सुलझा है। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में बड़ा योगदान दिया है।

बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में बताया कि पुरस्कार पाने वालों में देश भर की 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश पुलिस के 10, केरल और राजस्थान पुलिस के 9-9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार के 7, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस के छह-छह कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

बता दें कि इस पदक की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी जिसका उद्देश्‍य अपराध की जांच के उच्च प्रोफेशनल मानकों को बढ़ावा देना और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता की पहचान करना है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now