Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आजादी का अमृत महोत्सव: 100 छात्रों व स्टाफ कर्मियों ने राष्ट्रगान गाकर वेबसाइट पर किया अपलोड

आजादी का अमृत महोत्सव: 100 छात्रों व स्टाफ कर्मियों ने राष्ट्रगान गाकर वेबसाइट पर किया अपलोड

काजा|
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्पीति प्रशासन ने राष्ट्रगान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। काजा के आइस स्केटिंग रिंक जोकि 12270 फीट पर है। इसी में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 100 स्कूली छात्रों व स्टाफ कर्मियों ने भाग लिया। आइस हॉकी के खिलाड़ी, की मठ के छोटे लामा और मुस्लिंग स्कूल के बच्चे विशेष तौर पर प्रतिभागी बने।

एडीएम मोहन दत्त शर्मा की अगुवाई में खिलाड़ियों और स्कूली छात्रों प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक ऐसी ही अनूठी पहल शुरू की गई है ताकि सभी भारतीयों में गर्व और एकता की भावना भरी जाए। इस पहल के तहत स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों को राष्ट्रगान गाने और वेबसाइट www.RASHTRAGAAN.IN पर वीडियो अपलोड करने के लिए आमंत्रित किया गया है। अपलोड किए गए राष्ट्रगान का संकलन कर 15 अगस्त को लाइव दिखाया जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 25 जुलाई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में इस पहल की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था, “संस्कृति मंत्रालय की ओर से यह प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में भारतीय एक साथ राष्ट्रगान गाने की अपील की थी।

एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि हमारे यहां के स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों ने विशेष तौर पर भाग लिया । मैं सभी बच्चों और स्टाफ कर्मियों को शुभ कामनाएं देता हूं। इस मौके पर एसडीएम काजा महेंद्र सिंह प्रताप सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now