Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अफगानिस्तान में फंसा हिमाचल का युवा, CM जयराम ने जानकारी

Published on: 16 August 2021
jai ram thakur

प्रजासत्ता|
अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। ऐसे में वहां फंसे हुए दुसरे देशों के नागरिको को सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी हैं| वहीँ जानकारी मिली है कि हिमाचल का एक युवक वहां फसे होने की जानकारी मिली है| युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन कर मदद की गुहार लगाई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश का एक युवक अफगानिस्तान में फंस गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें एक फोन के माध्यम से यह जानकारी मिली है। युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन कर मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि परिजनों से युवक के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में दूतावास से भी संपर्क किया गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा युवक को जल्द ही अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। वहीं सीएम ने कहा कि देश के कुछ लोग अफगानिस्तान में फंसे हुए थे जो कि सुरक्षित वापस आ गए हैं। हालांकि कुछ और लोग भी अभी वहां फंसे हुए। इन लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। जल्द ही सभी सकुशल भारत लौटेंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now