Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एसडीएम काजा ने दिखाई इंसानियत, हादसे के शिकार हुए लोगों की मदद को पहुंचे

एसडीएम काजा ने दिखाई इंसानियत, हादसे के शिकार हुए लोगों की मदद को पहुंचे

किन्नौर।
एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। बता दें कि एसडीएम स्पीति से शिमला जा रहे थे तो मलिंग टॉप से करीब पांच किलोमीटर पीछे एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी हुई थी। जब एसडीएम गाड़ी से नीचे उतरे तो एक घायल दिखा तो उसके पास गए।

खून से लथपथ चालक ने बताया कि वो हांगो से स्पीति के निदांग के लिए जा रहा था। हांगो में ही उससे दो महिलाओं ने लिफ्ट ली थी। सुबह धुंध होने के कारण अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। एक गाड़ी वाले को उन्होंने हाथ दिया लेकिन उस गाड़ी वाले ने गाड़ी नहीं रोकी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने गाड़ी रोकी और तुरंत घायल लोगों को फर्स्ट एड दिया इसके साथ ही एडीएम पूह अश्वनी कुमार को फोन पर घटना के बारे में सूचना दी। गाड़ी में तीन सवार थे। इसमें एक महिला की मौत हुई है। एडीएम पूह ने बीआरओ की टीम घटना स्थल पर भेजी है।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now