Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले एथलीट निषाद कुमार को एक करोड़ देगी हिमाचल सरकार

Nishad Kumar Silver

शिमला।
हिमाचल सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले हिमाचल के पैरा एथलीट निषाद कुमार को पुरस्कार के तौर एक करोड़ रुपये देने की  घोषणा की है।
निषाद ऊना ज़िला के अम्ब उपमंडल की ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां के बदाऊं गाँव के रहने वाले हैं।  उन्होंने रविवार को पुरुष वर्ग में हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है।
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने निषाद व उनके कोच व परिवार के लोगों को बधाई देते हुए सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। पूर्व में निषाद को तैयारियों के लिए भी हिमाचल सरकार ने 5 लाख रुपये प्रदान किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि हिमाचल के बेटे ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के सभी खिलाडियों के लिए प्रेरणादायक है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now