Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद खेत में उतरा ट्रक, चालक की मौत

खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद खेत में उतरा ट्रक, चालक की मौत

लाहौल-स्पीति|
लाहौल-स्पीति में एक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई| हादसा देर रात हुआ| पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और पड़ताल कर रही है| जानकारी के अनुसार, लाहौल के सिस्सू में शाशेंन गांव में सोमवार रात केलांग की तरफ से मनाली एक ट्रक जा रहा था| इस दौरान ट्रक चालक ने हाईवे किनारी खड़ी कार की टक्कर मार दी| बाद में अनियंत्रित होकर ट्रक खेत में उतर गया| घायल हालत में चालक को केलांग अस्पताल ले जाया गया| जहां उसकी मौत हो गई|

ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद गोभी के खेत में उतरने के बाद हालांकि पलटा नहीं| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल भेज दिया है| एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि मृतक की पहचान ट्रक चालक विनोद के रूप में हुई है| पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव को सौंप दिया जाएगा|

इसे भी पढ़ें:  Lahaul Spiti News: औषधीय पौधों के कृषिकरण और संरक्षण पर हुआ मंथन
Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now