Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कौल सिंह बोले- जलशक्ति विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा,पुख्ता सुबूत मौजूद…सत्ता में आते होगी जाँच

कौल सिंह बोले- जलशक्ति विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा,पुख्ता सुबूत मौजूद...सत्ता में आते होगी जाँच

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने केलंग में पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार और भाजपा नेता एवं जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर जमकर हमला बोलते हुए उन्हें जयराम सरकार में सुपर चीफ मिनिस्टर बताया है। उन्होंने कहा वर्तमान में जल शक्ति विभाग की हालत तो ऐसी हो गई है कि जब तक मंत्री महोदय के आदेश उच्च अधिकारियों को नहीं होते हैं तब तक टेंडर तक नहीं करवाया जाता है। यही नहीं हर घर जल हर घर नल योजना के तहत खरीदी गई पानी की पाइपों में भी जमकर गोलमाल किया गया है।

हैरानी तो इस बात की है कि जल शक्ति विभाग ने प्रदेश में इतनी पाइपें खरीदी हैं कि आगामी 15 सालों तक पाइपें खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा महेंद्र सिंह ठाकुर जयराम सरकार में सुपर चीफ मिनिस्टर बने हुए हैं। कभी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ उनका उलझना चर्चा का विषय बन जाता है तो कभी कर्मचारियों व शिक्षकों का सार्वजनिक स्थल पर वह सरेआम मजाक उड़ा देते हैं। ऐसे में जयराम सरकार के सुपर चीफ मिनिस्टर किस ओर हिमाचल को ले जाना चाहते हैं, यह समझ से परे है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal BJP President: डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार संभालेंगे कमान, रचा इतिहास

उन्होंने कहा है कि वर्तमान में जल शक्ति विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है जिसके पुख्ता सुबूत उनके पास हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही वह जहां इस मामले की जांच करवाएंगे, वहीं उन्हें पूरा यकीन है कि जल शक्ति विभाग के कई बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार में जांच के दौरान नपेंगे।

कौल सिंह ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हैं कि अगर हिम्मत है तो उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले साबित व दर्ज करवा कर दिखाएं। उन्होंने कहा कुछ समय पहले मुख्यमंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में आकर यह कहते हैं कि कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ उनके पास भ्रष्टाचार को लेकर ठोस सबूत हैं। लेकिन वह यह कहना चाहते हैं कि अगर मुख्यमंत्री के पास उनके खिलाफ सबूत हैं तो पिछले साढ़े तीन सालों से उन सबूतों को जेब में डाल कर क्यों घूम रहे हैं। जनता के सामने उसे जगजाहिर क्यों नहीं करते।

इसे भी पढ़ें:  आज से 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' कहलाएंगे निराश्रित बच्चे, सुखाश्रय विधेयक को सदन की मंजूरी

कौल सिंह ने कहा है कि जिन जिन स्थलों पर चुनाव होने हैं, उन्हीं स्थानों का दौरा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे हैं और हवा में घोषणा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा जहां तक मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव का विषय है, उस विषय को लेकर वह यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि मंडी संसदीय सीट से हाईकमान जिस प्रत्याशी को उतारेगी, प्रदेश कांग्रेस उस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेगी।

उन्होंने कहा है कि सुपर चीफ मिनिस्टर जल शक्ति विभाग में पूरे प्रदेश भर में सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रोजगार दे रहे हैं जो अन्य जिलों के लोगों के साथ अन्याय है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भी जनता के बीच जाएगी। कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हवा में घोषणाएं कर जनता को गुमराह न करने कर प्रदेश के विकास कार्यों को प्राथमिकता दे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: एचआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 700 नई बसें, 600 करोड़ रुपये की लागत से होगी खरीद.!
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now