Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को छह फीसदी डीए की अधिसूचना जारी

Published on: 15 September 2021
हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को छह फीसदी डीए की अधिसूचना जारी

शिमला|
हिमाचल सरकार ने नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए छह फीसदी डीए देने की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के चार लाख कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए छह प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया। इस निर्णय से कर्मचारियों और पेंशनरों को 450 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ होगा। कोविड काल की वजह से महंगाई भत्ता की किस्तें पहली जनवरी, 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक लंबित हैं।

अधिसूचना के मुताबिक डीए एक जुलाई 2021 से दिया जाएगा। सितंबर माह की एक अक्तूबर को मिलने वाली तनख्वाह में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त दे दी जाएगी। 1 जुलाई से 31 अगस्त 2021 तक मिलने वाले अतिरिक्त एरियर को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज 1 अक्तबूर से देय होगा।

da
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया कि डीए की किस्त को मौजूदा 153 प्रतिशत की दर से बढ़ाकर 159 प्रतिशत कर दिया है। जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हुए हैं और कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं, उन्हें डीए की किस्त का एरियर उनके खातों में नकदी के रूप में डाला जाएगा। हालांकि निगमों-बोर्डों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारियों को डीए की यह किस्त उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार दी जाएगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now