Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किन्नौर: रामनी गांव में में भयंकर अग्निकांड, छ: मकान जल कर राख, लाखों का नुक़सान

Published on: 16 September 2021
किन्नौर: रामनी गांव में में भयंकर अग्निकांड, छ: मकान जल कर राख, लाखों का नुक़सान

किन्नौर|
किन्नौर जिले के रामणी गांव में भयंकर अग्निकांड हो गया। इस अग्निकांड में छ: मकान जल कर राख हो गए हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इस अग्निकांड में कृष्ण कुमार, जवाहर, शमशेर, जनक राज, विनोद, कृष्ण देवी, वीरभद्र, केदार राम, अशोक कुमारी, पद्म सिंह और सतीश कुमार के मकान जलकर राख हो गए हैं। वहीं इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। लेकिन इस अग्निकांड में लोगों की लाखों की संपत्ति राख हो गई है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

उपायुक्त किन्नौर आविद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि रामणी गांव में भयंकर अग्निकांड हुआ है। इसमें लोगों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। अभी तक आग लगने के कारणों कि पता नहीं चल सका है। वहीं अब सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया है। वहीं पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now