Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ठियोग में 4 मंजिला मकान गिरा, जानी नुकसान नही मगर अंदर रखी सेब की 4 हजार पेटियां दबी

ठियोग में 4 मंजिला मकान गिरा, अंदर रखी थी सेब की 4 हजार से अधिक पेटियां

शिमला|
शिमला जिला के ठियोग मतियाना में एक चार मंजिला मकान गिर गया है। हादसा सोमवार 11:30 के करीब पेश आया है। बताया जा रहा है कि उक्त मकान में सेब की 4000 से ज्यादा पेटियां रखी हुई थीं। जिससे करीब 50 से 60 लाख का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन 5 लोगों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलेत ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। वहीँ स्थानीय विधायक राकेश सिंघा भी मौके पर पहुँच कर इस हादसे की जानकारी ली और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है|

इसे भी पढ़ें:  परिवहन सचिवालय व निदेशालय 11 वर्षो से हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों को दिखा रहा ठेंगा
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now