Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नौ हजार करोड़ की हेरोइन मामला: शिमला में भी जुड़े तार, दो अफगान नागरिक गिरफ्तार

arest, Mandi News

प्रजासत्ता|
गुजरात में राजस्व खुफिया निदेशालय ने दुनिया की सबसे बड़ी ड्रग्स तस्करी का खुलासा किया था| कच्छ के मुंद्रा पोर्ट में हुई इस कार्रवाई में 3 हजार किलो हेरोइन जब्त की गई जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 9 हजार करोड़ रुपए है| वहीँ इस मामले में
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की हिमाचल प्रदेश भी पहुंची

पुख्ता सूत्रों के अनुसार रात करीब ढाई बजे डीआरआई की दिल्ली की एक टीम ने छोटा शिमला स्थित एक होटल में दबिश दी। जांच के संबंध में डीआरआई ने रविवार-सोमवार की रात राजधानी शिमला स्थित इस होटल से दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की सीधे तौर पर हेरोइन की बड़ी खेप को भारत पहुंचाने में अहम भूमिका मानी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  Himachal HPAS Transfer: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, अचानक 29 HPAS अधिकारियों के कर दिए तबादले

सूत्रों ने बताया कि टीम ने यहां पहले से मौजूद दो अफगान नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और करीब तीन घंटे पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को लेकर सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली रवाना हो गई। 

गुजरात के कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन पकड़ी गई है, जिसकी कीमत तकरीबन 9 हजार करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है| यह हेरोइन को अफगानिस्तान से इम्पोर्ट किया जा रहा था. इसी दौरान, उसे पोर्ट पर एजेंसी ने पकड़ लिया|

इसे भी पढ़ें:  शिमला: आधी रात को हटाया अंबेडकर प्रतिमा के सामने फेंका कचरा, भीम आर्मी ने भी दिया धरना

डाआरआई सूत्रों के मुताबिक हेरोइन ले जाने वाला कंटेनर आंध्र प्रदेश के विजयवाडा की एक ट्रेडिग कंपनी ने आयात किया था| इस फर्म ने कंटेनर में टेलकम पाउडर होने का झांसा दिया था| लेकिन तलाशी के वक्त गांधीनगर की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौजूद थी. इस टीम ने टेस्ट कर यह बता दिया कि यह जिसे टेलकम पाउडर कहा जा रहा है, दरअसल वह हेरोइन है|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now