Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

लाहौल स्पीति: जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे आजाद प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

लाहौल स्पीति: जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे आजाद प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

लाहौल स्पीति|
लाहौल स्पीति में जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे आजाद प्रत्याशी पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है| हमले में प्रत्याशी को घायल हुआ है और उनके पैर और हाथ में चोटें आई हैं| पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है और पड़ताल कर रही है| हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है| लाहौल स्पीति पुलिस के अनुसार, जयराम चंद की शिकायत पर 336,337,427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है|

जानकारी के अनुसार, लाहौल के त्रिलोकनाथ वार्ड से जिला परिषद के लिए जयराम ठाकुर आजाद चुनाव लड़ रहे हैं| सोमवार रात को जयराम चंद अपनी ऑल्टो कार में थिरोट से उदयपुर की तरफ जा रहे थे| रात को करीब साढ़े नौ बजे टींगा नाला पर कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया|

इसे भी पढ़ें:  किन्नौर : पर्यटकों की इनोवा गाड़ी सतलुज नदी में गिरी, 1 की मौत, 2 घायल

पथराव में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और उन्हें भी चोट लगी है| हमले में उनका ड्राइवर बाल बाल बच गया| जयराम ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है| जयराम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है|

संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment