Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की डेटशीट में किया बदलाव

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की डेटशीट में किया बदलाव

प्रजासत्ता |
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 13 नवंबर से संचालित की जाने वाली आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की डेटशीट में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बदलाव किया है। यह बदलाव शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा की तिथियों के बदलाव किया है।

हालांकि तिथियों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन विषयों में बदलाव किया गया है। जिसमें पहले जेबीटी टेट पहले दिन 13 नवंबर को होना था, लेकिन अब बदलाव किया दिया गया है। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से आए हुए निर्देशों के अनुसार ही शिक्षा बोर्ड ने बदलाव किया है।

इसे भी पढ़ें:  आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का दावा: हिमाचल में 6.30 लाख से पार हुई आप की सदस्‍यता

नई डेटशीट के अनुसार 13 नवंबर सुबह 10 से 12:30 तक टीजीटी आर्टस, सांयकालीन सत्र में शास्त्री टेट, 14 नवंबर सुबह के सत्र में टीजीटी नान मेडिकल व सायंकालीन सत्र में भाषा अध्यापक, 21 नवंबर सुबह के सत्र में जेबीटी व सांयकालीन सत्र में टीजीटी मेडिकल, 28 नवंबर सुबह के सत्र में पंजाबी व सांयकालीन सत्र में उर्दू टेट होगी।

बता दें कि पुरानी डेटशीट के अनुसार 13 नवंबर को जेबीटी व शास्त्री विषय, 14 को टीजीटी नान मेडिकल व भाषा अध्यापक, 21 को टीजीटी आट्र्स व टीजीटी मेडिकल व 28 को पंजाबी व उर्दू।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का किया लोकार्पण

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट को आजीवन मान्यता की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके अनुसार 16 अगस्त 2011 के बाद अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) पास करने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा नहीं देनी होगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now