Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भरा नामांकन, कहा- सीट को जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालेंगी|

Published on: 8 October 2021
मंडी उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भरा नामांकन, कहा- सीट को जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालेंगी|

मंडी|
मंडी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है| दल बल के साथ प्रतिभा सिंह गांधी भवन से निकलकर जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंची और सारी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया| नामांकन के दौरान शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और आशा कुमारी मौजूद रही। इसके बाद सेरी मंच में जनसभा आयोजित की गई। नामांकन के बाद रैली सेरी मंच तक पहुंची।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी| उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कारगिल युद्ध में जो सराहनीय कार्य किया उसके लिए वे भी उनकी सराहनी करती हैं, लेकिन इस बार वे उनके समक्ष एक राजनैतिक प्रतिद्वंदी के रूप में है| उन्होंने कहा कि मंडी की जनता ही यह तय करेगी कि उन्होंने किसे अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनना है| क्योंकि यह जंग का मैदान नहीं है|

प्रतिभा सिंह ने उन्हें प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी हाईकमान और प्रदेश के नेताओं का आभार जताया| प्रतिभा सिंह ने कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उनपर जताया ,है वे उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगी और इस सीट को जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालेंगी|

वहीँ कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के ऐतहासिक सेरी मंच पर पहुंचने के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जिसमें हमें ऐतिहासिक निर्णय लेने होते हैं। यह मौका है। उपचुनाव विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुद्दों को भटका रहा है। महंगाई चरम पर है।  जब 200 रुपए लीटर सरसों के तेल का तड़का लगता है, तो आंसू महिलाओं के निकलते हैं। यह चुनाव महिला शक्ति का है।

 महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। बाहर के राज्य के युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने सीएम को घेरते हुए कहा कि मुझे कर्मचारी विरोधी कहा गया, लेकिन मैं कर्मचारी विरोधी नहीं। जितना कर्मचारियों के लिये कांग्रेस ने किया उतना किसी ने नहीं किया। कभी-कभी बंद आंखों और कानों को खोलने के लिए विस्फोट की जरूरत होती है। मंडी में विकास कागजों में हो रहा है। कर्मचारियों और महंगाई के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे, संसाधनों की कमी के बावजूद चुनाव जीतेंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now