Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हीलिंग हिमालय ने साडा को दान की पिकअप गाड़ी,घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने में मिलेगी सहायता

हीलिंग हिमालय ने साडा को दान की पिकअप गाड़ी,घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने में मिलेगी सहायता

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) साडा काजा को हीलिंग हिमालय संस्था ने घर घर से कूड़ा एकत्रीकरण के लिए पिक अप गाड़ी दान की है। इस मौके पर एडीएम मोहन दत्त शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि स्पीति प्रशासन हीलिंग हिमालय संस्था का गाड़ी दान करने के लिए विशेष आभार व्यक्त करता है। इस गाड़ी के माध्यम से हर घर से कूड़ा एकत्रित करने में सहायता मिलेगी। तंग रास्तों में उक्त गाड़ी आसानी से जा पाएगी। स्पीति को स्वच्छ बनाने की दिशा में साडा (SADA) महत्व पूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

हीलिंग हिमालय संस्था के संस्थापक स्पीति में हम ने काम करना शुरू किया है। कूड़ा एकत्रीकरण के लिए गाड़ी दी है ताकि कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंच सके है। हमारी संस्था ताबो में वेस्ट गार्वेज कलेक्शन सेंटर बनाने जा रही है। अगले साल काजा और स्पीति में सूखे और गीले कूड़े को अलग अलग करने की दिशा में काम करना है। ताकि फिर रिसाइकलिंग आसानी से हो सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं प्रदीप सांगवान की प्रशंसा

प्रदीप सांगवान ने अपनी संस्था की मदद से श्रीखंड यात्रा में फैले कचरे सहित अन्य जगहों पर भी सफाई अभियान छेड़ा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी प्रशंसा तारीफ कर चुके हैं।

वर्ष 2016 में बनाई थी संस्था

प्रदीप सांगवान वर्ष 2009 से हिमाचल में आ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में हीलिंग हिमालय संस्था शुरू की थी। संस्था के सदस्य लगातार पर्यटन स्थलों में जाकर लोगों को प्लास्टिक कचरे के खिलाफ जागरूक करने के साथ सफाई अभियान भी चला रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now