Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जोगिंद्रनगर के नायक अमित कुमार अरुणाचल में शहीद, नौ माह पहले हुई थी शादी

जोगिंद्रनगर के नायक अमित कुमार अरुणाचल में शहीद, नौ माह पहले हुई थी शादी

मंडी|
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के भटवाड़ा गांव के नायक अमित कुमार की एक सडक हादसे में मौत हो गई है| नायक अमित कुमार 13 डोगरा रेजीमेंट में तैनात है और इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे थे| नायक अमित कुमार की शहादत खबर से समूचे उपमंडल में शौक की लहर है|

प्राप्त जानकारी मुताबिक सैनिकों को ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया, जिसमें नौ सैनिक घायल हो गए। इस हादसे में नायक अमित कुमार की मृत्यु हो गई| प्राप्त जानकारी मुताबिक यह हादसा 23 अक्तूबर का बताया जा रहा है। नायक अमित कुमार को सेना ने युद्ध में हताहत का दर्जा दिया है और 26 अक्तूबर को राजकीय सम्मान के साथ शहादत पाने वाले सैनिक का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। हवाई मार्ग से दिल्ली तक शहीद की पार्थिव देह पहुंचेगी और उसके बाद सेना के एक विशेष वाहन में मंगलवार को जोगिंद्रनगर में 11 बजे पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देंगे।

इसे भी पढ़ें:  सरकार ने जेसीसी बैठक में पुलिस के साथ फिर किया पराया व्यवहार

जोगिंद्रनगर के एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने सैनिक की शहादत की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि सैनिक के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। एसडीएम ने वीर सैनिक की शहादत पर परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सैनिक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

बता दें कि नायक अमित कुमार की नौ माह पहले ही शादी हुई थी और इस करवाचौथ में पत्नी ने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखने की भी तैयारी थी। इसी दौरान पति की शहादत की खबर मिलने से पूरा परिवार स्तब्ध है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बहन भी भाई की आकस्मिक मौत पर बेसुध है। माता पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से हर आंख नम है। बदेहड़ पंचायत के प्रधान धनी राम ने बताया कि बेटे की शहादत पर समूचे उपमंडल में शौक की लहर है।

इसे भी पढ़ें:  बद्दी यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्राओं का हल्ला बोल, प्रबंधकों पर धोखाधड़ी का आरोप
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now