Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोजगार का अवसर : केंद्रीय विश्‍वविद्यालय में विभिन्‍न श्रेणियों के भरे जाएंगे 42 पद

Published on: 28 October 2021
रोजगार का अवसर : केंद्रीय विश्‍वविद्यालय में विभिन्‍न श्रेणियों के भरे जाएंगे 42 पद

कांगड़ा|
केंद्रीय विश्वविद्यालय में 42 पद विभिन्न श्रेणियों के भरे जाएंगे। जिनमें नान टीचिंग व अन्य अकादमिक पद शामिल हैं। ग्रुप ए के तहत सात पद, ग्रुप बी के तहत 11 पद व ग्रुप सी के तहत 23 पद भरे जाएंगे। ग्रुप ए में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल का एक पद, असिस्टेंट लाइब्रेरियन का एक पद, लाइब्रेरियन का एक पद, मेडिकल आफिसर के दो पद, डिप्टी रजिस्ट्रार का एक पद व इंटर्नल आडिट आफिसर का एक पद भरा जाएगा।

ग्रुप बी में जूनियर ट्रांसलेटर का एक पद, सीनियर टेक्नि‍कल असिस्टेंट के दो पद, सेक्शन आफिसर का एक पद, असिस्टेंट का एक पद, प्राइवेट सेक्रेटरी के तीन पद, पर्सनल असिस्टेंट के दो पद, सिक्योरिटी आफिसर का एक पद शामिल है।

ग्रुप सी में कुक एक पद, किचन अटेंडंट के दो पद, होस्टल अटेंडेंट का एक, लेबोरेटरी असिस्टेंट के दो पद, लेबोरेटरी अटेंडेंट का एक पद, सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट के दो पद, लाइब्रेरी अटेंडेंट के तीन पद, फार्मासिस्ट का एक पद, मेडिकल अटेंडेंट ड्रेसर का एक पद, सांख्यिकीय सहायक का एक पद, यूडीसी के चार पद, एलडीसी का एक पद, ड्राइवर के दो पद व सिक्योरिटी इंस्पेक्टर का एक पद शामिल है। आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। अधिक जानकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट से संपर्क किया जा सकता है।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now