Prajasatta Side Scroll Menu

Panchang 18 April 2026: आज प्रतिपदा तिथि, प्रीति योग का शुभ संयोग, देखें अपना राशिफल, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: वैशाख शुक्ल प्रतिपदा से नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से दान, पूजा और संकल्प लेने के लिए अच्छा है। प्रीति योग और भरणी नक्षत्र के संयोग से यह दिन सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का संकेत देता है।
Panchang 18 April 2026: आज प्रतिपदा तिथि, प्रीति योग का शुभ संयोग, देखें अपना राशिफल, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Panchang 18 April 2026:  आज शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो नए कार्यों की शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अनुकूल माना जाता है।

इस दिन सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो ऊर्जा, परिवर्तन और दृढ़ निश्चय का संकेत देता है। साथ ही, प्रीति योग रात 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। यह योग शुभ कार्यों, संबंधों में मधुरता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अनुकूल माना जाता है।

मेष राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रगणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

वृष राशि
आज किसी भी तरह पैसा कमाने का प्रयास करेंगे। झगड़ा होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का भाग्य

मिथुन राशि
नशों की लत से दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

कर्क राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

सिंह राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: चांदी का दान करें।

कन्या राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उन्हें कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। बेरोजगारों को आज के दिन नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की जरूरत है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: पीपल की सेवा करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal:14 अप्रैल को इन राशियों पर भारी पड़ेगा राहुकाल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

तुला राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। मनोरंजन और सौंदर्य में इजाफे पर जरूरत से ज्यादा वक्त न खर्च करें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम जरूर देगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच-समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। अगर आप व्यवसाय में किसी नए भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह जरूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: प्लास्टिक से बनी चीजों का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज का पंचांग 15 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, राशिफल और दिशा शूल की पूरी जानकारी

मकर राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

कुंभ राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: मां सरस्वती की उपासना करें।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: तुलसी की पूजा करें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now