Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

15 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास के सबसे घातक बल्लेबाज बनकर उभरे Vaibhav Suryavanshi

Cricket Records: IPL 2026 के 36वें मुकाबले में महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है, बल्कि कई रिकॉर्ड भी बनाए।
15 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास के सबसे घातक बल्लेबाज बनकर उभरे Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया है। मात्र 15 साल के इस खिलाड़ी ने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। रॉयल्स की पारी के दौरान प्रफुल हिंगे के पहले ही ओवर में वैभव ने चार छक्के जड़कर इरादे साफ कर दिए थे। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी खिलाड़ी ने पारी के पहले ही ओवर में चार बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा हो। इससे पहले 2009 में नमन ओझा ने ब्रैड हॉज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

दिलचस्प तथ्य यह है कि हैदराबाद में हुए पिछले मैच में हिंगे ने वैभव को ‘गोल्डन डक’ पर आउट किया था। इस बार वैभव ने न केवल बदला लिया, बल्कि दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंदों पर भी आक्रामक प्रहार किए। एक समय ऐसा था जब वैभव सिर्फ 6 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे थे। वैभव की यह पारी न केवल रोमांचक थी, बल्कि तकनीकी रूप से भी उच्च स्तर की रही, जिसे देखकर खुद पैट कमिंस भी दंग रह गए। मैच के बाद कमिंस ने स्वीकार किया कि वर्तमान क्रिकेट में वैभव उनके पसंदीदा खिलाड़ी बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पैट कमिंस या Steve Smith कौन करेगा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी?

वैभव सूर्यवंशी की यह 36 गेंदों वाली सेंचुरी आईपीएल इतिहास की दूसरी और तीसरी सबसे तेज सेंचुरी बन गई है। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाई गई अब तक की दो सबसे तेज सेंचुरी हैं। पिछले साल जयपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने 35 गेंदों में शतक बनाया था। आईपीएल में 46 गेंदों से कम में दो सेंचुरी लगाने वाले वैभव एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में अब केवल क्रिस गेल ही उनके करीब हैं, जिन्होंने 30 गेंदों में रिकॉर्ड शतक के साथ 46 गेंदों में दो और शतक जड़े हैं।

यह युवा बल्लेबाज अब आईपीएल में दो शतक लगाने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बन गया है, जिसने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया। साथ ही, चार टी-20 शतक के साथ वैभव टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बनकर उभरे हैं और उन्होंने तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया है। छक्कों की बात करें तो, वैभव ने आईपीएल में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 15 पारियों में हासिल की, जबकि क्रिस गेल ने इसके लिए 25 पारियां ली थीं।

इसे भी पढ़ें:  जो काम विराट-रोहित स्मिथ जैसे दिग्गज नहीं कर पाए, वह Srikar Bharat ने कर दिखाया

मैच के आंकड़ों पर गौर करें तो वैभव ने अपनी पारी में कुल 12 छक्के लगाए, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक मैच में लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में मुरली विजय को पीछे छोड़ा। वैभव की 37 गेंदों में 103 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान ने 6 विकेट पर 228 रन बनाए। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 229 रन बनाकर जीत दर्ज की। हैदराबाद की जीत में अभिषेक शर्मा (57 रन) और प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन (74 रन) की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें:  'उनके लिए क्रिकेट ही प्राथमिकता है'...रिवाबा ने दिया ये बयान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Cricket Records IPL 2026 Rajasthan Royals Sunrisers Hyderabad T20 Cricket Vaibhav Suryavanshi

Join WhatsApp

Join Now