Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rahul Gandhi का BJP पर निशाना, कहा- ‘हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता’, हरियाणा सरकार को बताया घुसपैठिया

Rahul Gandhi on BJP MP: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए चुनाव प्रक्रिया और जनादेश पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल ने दावा किया कि भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से बना है।
Published on: 6 May 2026
Rahul Gandhi on CAPF Bill: राहुल गांधी ने अर्धसैनिक बलों के नेतृत्व पर उठाए सवाल, कहा- 'बाहरी नेतृत्व थोपना बलों के मनोबल के खिलाफ

Rahul Gandhi BJP Vote Chori: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस के जरिए पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा के 240 भाजपा सांसदों में से हर छठा सांसद वोट चोरी के जरिए जीता है। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पहचानना मुश्किल नहीं है और पूछा कि क्या उन्हें भाजपा की ही भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहा जाना चाहिए।

दरअसल  राहुल गांधी ने अपने बयान में हरियाणा का भी विशेष रूप से उल्लेख किया है। उनका कहना है कि हरियाणा में बनी पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है, क्योंकि वहां जनादेश के साथ बड़ा खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं और मतदाता सूचियों तथा चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं, वे खुद ‘रिमोट-नियंत्रित’ (Remote controlled) हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार को असली डर सच्चाई का है। उनका दावा है कि अगर देश में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं, तो आज के समय में भी भाजपा 140 सीटों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकती। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के आरोप लगाए हैं, बल्कि इससे पहले भी वे हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के चुनावों को लेकर भी सवाल उठाते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आए पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद भी राहुल गांधी ने मुखर होकर अपनी बात रखी है। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर इतिहास रचा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 80 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, असम में भाजपा ने दोबारा पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 82 सीटों पर जीत दर्ज की है।

इस से पहले पश्चिम बंगाल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावों का समर्थन किया है। ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा 100 से अधिक सीटें चुराने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने इसे देश के लोकतंत्र को नष्ट करने की दिशा में भाजपा का एक बड़ा कदम बताया है और पार्टी के अन्य नेताओं से इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाने की अपील की है।

अन्य राज्यों के चुनावी परिणामों पर नजर डालें, तो केरल में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 63 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 सीटों के साथ सीपीआईएम दूसरे स्थान पर रही। तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी को 108 सीटें मिली हैं, लेकिन वे बहुमत का आंकड़ा पार करने में विफल रहे। इसके अलावा, पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस ने 12 सीटें जीती हैं, जहां भाजपा उसकी सहयोगी पार्टी है।

BJPElection ResultsRahul GandhiVote Chori

Join WhatsApp

Join Now