Prajasatta Side Scroll Menu

Sirmour News: पांवटा साहिब में भूमि विवाद बना खूनी संघर्ष, गंडासी-डंडों से हमला, 15 घायल

Paonta Sahib Land Dispute: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में भूमि विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है, जहां दो गुटों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Sirmour News: पांवटा साहिब में भूमि विवाद बना खूनी संघर्ष, गंडासी-डंडों से हमला, 15 घायल

Sirmour News Today: सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के संतोषगढ़ क्षेत्र में भूमि को लेकर चल रहा विवाद रविवार को अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में खूनी झड़प में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के लोग डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। घटना में दोनों पक्षों के कुल 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद उस समय बढ़ा जब एक पक्ष अपने पुश्तैनी कब्जे वाली मुस्तरका भूमि पर बुवाई कर रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग खेत में पहुंचे और बुवाई रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 168 नशीले कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

दूसरे पक्ष का कहना है कि संबंधित भूमि की अब तक विधिवत तकसीम नहीं हुई है। उनका आरोप है कि प्रशासन की मौजूदगी में ही भूमि पर किसी प्रकार की बुवाई या कब्जे को लेकर कार्रवाई करने की बात तय हुई थी। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद तेजी से बढ़ा और कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला और पुरुष एक-दूसरे पर ईंट, पत्थर, डंडे और गंडासी से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना ने क्षेत्र में व्यापक चर्चा का विषय बना लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: पांवटा साहिब तहसील कार्यालय के कर्मचारी पर लगे महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार यह विवाद नया नहीं है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो चुकी थी। मामला पुलिस और स्थानीय प्रशासन के पास लंबित बताया जा रहा है, लेकिन अब तक विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया था। रविवार को हुई हिंसक घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ते रहे। पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और बाद में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  आईटीआई भवन सराहां के निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद संतोषगढ़ क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि आगे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। स्थानीय स्तर पर भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
sirmour news in hindi sirmour news today Today Sirmour News

Join WhatsApp

Join Now