Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कसोल फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, इटली भागने की थी तैयारी

कसोल के होटल ग्रीन वैली में 30 मई 2026 को हुई फायरिंग मामले में कुल्लू पुलिस ने फरार आरोपी तमनप्रीत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद इटली लौटने की तैयारी में था। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।
Kasol Firing Case: कसोल फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, इटली भागने की थी तैयारी

Kasol Firing Case: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की कसोल के चर्चित फायरिंग मामले में जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। होटल ग्रीन वैली में 30 मई 2026 को हुई फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस थाना मनीकर्ण ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू पुलिस की बड़ी कामयाबी, हेरोइन तस्‍करी मामले में दिल्‍ली से गिरफ्तार किया नाइ‍जीरियन व्‍यक्‍त‍ि

पुलिस टीमों ने तकनीकी संसाधनों और मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान फरार आरोपी तमनप्रीत सिंह (22), पुत्र भूपेंद्र सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर बग्गा, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर (पंजाब) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तमनप्रीत सिंह पिछले कुछ समय से इटली में रह रहा था और कुछ दिन पहले ही भारत लौटा था। पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद वह दोबारा इटली जाने की तैयारी में था।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के कुल्लू जिला की "सांफिआ फाउंडेशन" ऑस्ट्रीआ में सम्मानित

पुलिस टीम ने 31 मई 2026 को आरोपी को उसके पैतृक गांव बग्गा, अमृतसर से हिरासत में लिया और कुल्लू लेकर आई। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे 1 जून 2026 को पुलिस थाना मनीकर्ण में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड हासिल करेगी ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके।

उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस कुल्लू ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस की त्वरित और पेशेवर कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू: ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर लगाए जाएं क्रैश बैरियर

फिलहाल मामले में नियमानुसार आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस कुल्लू ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal Crime Kasol Firing Kullu police Manikaran Police Punjab Arrest

Join WhatsApp

Join Now