Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

Kullu News: मंझली स्कूल को मिला नया नेतृत्व, प्रकाश ठाकुर संभालेंगे एसएमसी की कमान

SMC Election: कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला मंझली में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सर्वसम्मति से गठन किया गया है, जिसमें प्रकाश ठाकुर को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
Kullu News: मंझली स्कूल को मिला नया नेतृत्व, प्रकाश ठाकुर संभालेंगे एसएमसी की कमान

Kullu News: कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत मशियार के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला मंझली में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। यह प्रक्रिया अभिभावकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश ठाकुर को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा धने राम को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति में नील चंद, जीवन सिंह, जयवंती देवी, बबीता देवी, ढेवा राम, कला देवी, राजू तथा पिंगला देवी को सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार, टीजीटी नारा ठाकुर, भाषा अध्यापक रूप चंद तथा टीजीटी शिवानी वैद्य सहित अभिभावकों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के अनुशासन तथा विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय योगदान देगी। समिति के सहयोग से विद्यालय विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने सभी अभिभावकों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय में जो भी आवश्यकताएं और कमियां होंगी, उन्हें सभी के सहयोग से दूर करने तथा विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। क्षेत्र के लोगों ने भी आशा जताई कि नई एसएमसी के गठन से विद्यालय और शिक्षा के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Banjar NewsHimachal EducationKULLU NEWSSchool Management CommitteeTirthan Valley Updates

Join WhatsApp

Join Now