Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्र की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से घटे दाम,महंगाई से मिलेगी कुछ राहत

Petrol Diesel Price Today Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,

प्रजासत्ता|
केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद हिमाचल सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट को और कम करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद अब प्रदेश में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये प्रतिलीटर सस्ता होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर सरकार के इस फैसले से राज्य की जनता को काफी राहत मिलेगी।  वहीं, इस संबंध में गुरुवार शाम को राज्य कर और उत्पाद शुल्क विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अुनसार पेट्रोल पर वैट 2 रुपये और डीजल पर 4.60 रुपये कम किया है। नई दरें आज आधी रात से लागू मानी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  Miss England Contest 2024: ऊना की बेटी ने Miss England 2024 के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह..!

वहीँ केंद्र और प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार प्रदेश में पेट्रोल ओर डीजल के दाम 100 व 90 रुपये से कम हो गए हैं |बता दें कि पहले यहाँ पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर और डीजल के दाम लगभग 98 रुपये तक पहुँच गये थे|

बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही पेट्रोल और डीजल पर टैक्स वसूलती हैं| इसके अलावा फ्रेट, डीलर चार्ज और डीलर कमीशन भी इसकी कीमत में शामिल रहता है| इन सब को पेट्रोल और डीजल के बेस प्राइस में जोड़ देने के बाद रिटेल कीमत सामने आती है| केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी या उत्पाद शुल्क वसूलती है जो पूरे देश में एक समान है| राज्य सरकारें VAT वसूलती हैं| अलग-अलग वैट के कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल का अलग-अलग रेट होता है|

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: कंगना के 'गटर छाप' बयान पर विक्रमादित्य का तीखा हमला, बोले- कहां से लाती हैं ऐसी भाषा?, शिमला ग्रामीण कांग्रेस के साथ 70 लोगों को जोड़ा

मोदी सरकार के मुताबिक, डीजल पर उत्‍पाद शुल्‍क घटने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा| दरअसल, किसान रबी फसल की बुआई की तैयारी शरू करने वाले हैं| वहीं, डीजल के दाम घटने से तमाम सामनों की ढुलाई लागत घटेगी और आम उपभोक्‍ता को भी कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद है| केंद्र सरकार ने माना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ी है| अब ऐसे में तेल की कीमतें घटने से महंगाई से लोगों को कुछ रहत मिलेगी|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now