Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmaur Road Accident: सराहां में खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दंपति समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

Sirmour News Today: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सराहां में रविवार शाम एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक महिला शिक्षक और एक दंपती की जान चली गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है।
Sirmaur Road Accident: सराहां में खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दंपति समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

Sirmaur Road Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रविवार देर शाम पच्छाद उपमंडल के सराहां क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के पति-पत्नी और एक महिला शिक्षक सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा सराहां बस स्टैंड से महज 100 मीटर की दूरी पर आगे हुआ। रविवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे गहरी खाई में जा समाई। घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को इस हादसे की सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  चलती बस में चालक के सीने में अचानक उठा दर्द,मौत से पहले ऐसे बचाई सभी यात्रियों की जान

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल की टीमें तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से पीड़ितों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

इस दुर्घटना में 48 वर्षीय रीना शर्मा (निवासी धरगौण प्लासो, तहसील सराहां) और कार चालक अधिकारी जेटली (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में शामिल रीना शर्मा शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर: 1.525 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यकित को किया गिरफ्तार

हादसे में गंभीर रूप से घायल उर्मिला जेटली (पत्नी अधिकारी जेटली) को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन के लिए रेफर किया गया था। हालांकि, उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस तरह इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

दुर्घटना में घायल यशस्वी जेटली (पुत्र अधिकारी जेटली) का फिलहाल नाहन मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, यशस्वी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है। कार में सवार ये चारों लोग सराहां क्षेत्र के ही रहने वाले थे और किसी काम से जा रहे थे। दुर्घटना के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि कार तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई या चालक के नियंत्रण खोने से।

इसे भी पढ़ें:  नाहन में उद्योगपति को बंधक बनाकर लूटपाट की मास्टरमाइंड निकली पड़ोस की 19 वर्षीय युवती, दो गिरफ्तार

पच्छाद की एसडीएम डॉ. प्रियंका चंद्रा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायल युवक को 5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। पुलिस और प्रशासन मिलकर दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं।

Himachal Car AccidentHimachal NewsNahan Medical CollegeSarahan SirmaurSirmaur Road Accident

Join WhatsApp

Join Now