Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur Rape Case: दंपती को बातचीत के बहाने होटल बुलाया और नशा देकर महिला से दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो बना किया वायरल

Bilaspur Crime News: बिलासपुर के होटल में परिचित व्यक्ति ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने सुंदरनगर में जीरो एफआईआर दर्ज कर बिलासपुर सदर थाना ट्रांसफर की जांच।
Bilaspur Rape Case: दंपती को बातचीत के बहाने होटल बुलाया और नशा देकर महिला से दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो बना किया वायरल

Bilaspur Rape Case: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से धोखाधड़ी का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक शातिर व्यक्ति ने अपने जानकर पति-पत्नी को बातचीत के बहाने होटल में बुलाया और धोखे से उनके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। दंपत्ति के अचेत होते ही आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इतना ही नहीं आरोपित ने वारदात के बाद महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए, जिससे पीड़ित परिवार की सामाजिक साख को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

बातचीत के बहाने होटल बुलाया, खाने में मिलाया नशा
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बिलासपुर सदर क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में अपने पति के साथ सुंदरनगर में निवास करती है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी बिलासपुर का ही निवासी है और उनके परिवार का पुराना परिचित है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 5.24 किलोग्राम अफ़ीम , दो आरोपी गिरफ्तार

बीती 29 मई को आरोपी ने दंपत्ति को भवाणा (कांगू रोड) स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहां बातचीत के दौरान आरोपी ने चकमा देकर उनके खाने और शराब में कोई अज्ञात नशीला पदार्थ मिला दिया।होटल में परोसे गए नशायुक्त भोजन और पेय पदार्थ का सेवन करते ही दोनों पति-पत्नी बेहोश हो गए। दंपत्ति के अचेत होते ही आरोपी ने लाचारी का फायदा उठाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की कई अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं और उसने पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

परिचितों को भेजे वीडियो, समाज में हुई बदनामी
पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने उन अश्लील फोटो और वीडियो को एक महिला समेत उनके अन्य परिचितों को भेज दिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया और परिचितों के बीच प्रसारित हुए, पीड़ित परिवार को गहरा सदमा लगा। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद से समाज में उनकी भारी बदनामी हुई है और परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है। आरोपी की इस हरकत से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने कानून की शरण लेने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन उपायुक्त पंकज राय के माध्यम से दिया ज्ञापन

जीरो एफआईआर दर्ज, बिलासपुर पुलिस को सौंपी गई जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुंदरनगर पुलिस स्टेशन में तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज की गई। चूंकि अपराध का मुख्य स्थल बिलासपुर जिला क्षेत्र में आता है, इसलिए प्राथमिक कार्रवाई के बाद मामले को आगे की कानूनी जांच के लिए सदर थाना बिलासपुर हस्तांतरित (शिफ्ट) कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुंदरनगर के डीएसपी भरतभूषण ने मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बिलासपुर पुलिस की टीम हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

Bilaspur NewsHimachal Crime NewsHimachal Crime ReportHimachal PoliceSundernagar News

Join WhatsApp

Join Now