Sirmour News: हरिपुरधार महाविद्यालय से स्थानांतरित किए गए चार शिक्षकों में से दो प्राध्यापकों के स्थानांतरण आदेश निरस्त होने पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों की कमी को लेकर उन्होंने अपनी चिंता विधायक विनय कुमार के समक्ष रखी थी। उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया और लगातार सकारात्मक प्रयास किए। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि दो प्राध्यापकों की पुनः वापसी के आदेश जारी हुए हैं, जिससे महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।

छात्र-छात्राओं ने कहा कि विनय कुमार ने सदैव क्षेत्र के विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके सहयोग और संवेदनशील नेतृत्व के कारण महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिली है।
विद्यार्थियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी महाविद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के हितों के लिए इसी प्रकार सकारात्मक पहल जारी रहेगी। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने विधायक विनय कुमार का पुनः हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व की सराहना की।
वहीं कांग्रेस नेता ओपी ठाकुर ने कहा कि छात्राओं की जायज़ मांगों को हमने सरकार के समक्ष अच्छे से रखा, जिसके चलते दो प्रोफ़ेसरों के तबादले के आदेश निरस्त हुए। इसके अलावा उन्होंने हरिपुरधार कॉलेज को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को सरकार के सामने रखा है और जल्द ही उन पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टीबाज़ी को शामिल न करके केवल क्षेत्र के हित के लिए काम करना चाहिए।”


















