हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुल्लू और रामपुर के साथ लगते क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई। भूकंप का केंद्र किन्नौर में जमीन में पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके शाम 4.27 मिनट पर महसूस किए गए। अभी तक कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। National Center for Seismology ने की भूकम्प आने की पुष्टि की है|

Prajasatta
Shorts
LIVE















