Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Janmashtami 2026: बाहरा विश्वविद्यालय में दही हांडी प्रतियोगिता, कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में रचा इतिहास

Bahra University Solan: बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अंतर-विभागीय ‘माखन चोर–दही हांडी’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कोर इंजीनियरिंग ने बाजी मारी।
Janmashtami 2026: बाहरा विश्वविद्यालय में दही हांडी प्रतियोगिता, कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में रचा इतिहास

Janmashtami 2026: बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अंतर-विभागीय ‘माखन चोर–दही हांडी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने दही हांडी फोड़ने के लिए उत्साह के साथ अपनी टीम का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कोर इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट, अल्फा स्कूल, स्कूल ऑफ लॉ और फॉरेंसिक साइंसेज की टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागी टीमों ने आपसी समन्वय, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में दही हांडी फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के हांडी फोड़ते ही परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कार्यक्रम में बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आर.पी. नैंटा, कुलसचिव विनीत कुमार और उपकुलपति प्रो. डॉ. सुशील सहित विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े मूल्यों को याद किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चेयरमैन गुरिंदर सिंह बाहरा ने विश्वविद्यालय परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, सहयोग और सामूहिक भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

Bahra University SolanDahi Handi CompetitionJanmashtami Dahi HandiJanmashtami Festival IndiaWaknaghat News

Join WhatsApp

Join Now