Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: चुराह क्षेत्र के टिकरीगढ़ में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के समीप झाड़ियों से नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और प्रसूता महिलाओं के घरों में दबिश दी, फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
Chamba News: चुराह क्षेत्र के टिकरीगढ़ में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के गांव टिकरीगढ़ के समीप झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में एक नवजात का शव देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक की प्रारंभिक जांच में पुष्टि की है कि शव नवजात बच्ची का था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शनिवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का दोबारा दौरा किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच के दौरान पंचायत प्रधान शाह अली सहित आशा कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल के साथ लगते सरकारी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उन घरों में भी दबिश देना शुरू कर दिया है, जहां कुछ समय पहले ही महिलाओं का प्रसव हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस दिशा में जांच से कोई अहम सुराग मिल सकता है। फिलहाल पुलिस टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, क्योंकि रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जा सकेगी।

जिला पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द घटना से जुड़े आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी तेज कर दी है।

शव की स्थिति को देखते हुए मामला अत्यंत गंभीर बना हुआ है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बच्ची को जन्म के तुरंत बाद झाड़ियों में फेंका गया या फिर कहीं और जन्म लेने के बाद किसी ने उसे इस स्थान पर डाला। पुलिस टीम इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना से पूरे इलाके का माहौल खराब हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की हर संभव दिशा में जांच कर रही है और जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाने का दावा कर रही है।

Chamba PoliceChurah AreaHimachal CrimeInfant Death CaseTikrigadh News

Join WhatsApp

Join Now
error: Content is protected !!