Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HP CBSE Schools Dress Code: हिमाचल के CBSE स्कूलों के लिए बनेगी विशिष्ट कलर स्कीम, शिक्षकों के लिए 1 अक्टूबर से ड्रेस कोड लागू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई स्कूलों में सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड 1 अक्तूबर से लागू किया जाएगा, जबकि विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना तय की जाएगी।
HP CBSE Schools Dress Code: हिमाचल के CBSE स्कूलों के लिए बनेगी विशिष्ट कलर स्कीम, शिक्षकों के लिए 1 अक्टूबर से ड्रेस कोड लागू

HP CBSE Schools Dress Code: मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड, विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म तथा स्कूल भवनों के लिए एक अलग और विशिष्ट रंग योजना अतिशीघ्र निर्धारित की जाए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड इस वर्ष 1 अक्तूबर से लागू किया जाएगा।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों के ‘लोगो’ को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ आवश्यक प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में अनुशासन और समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए दिन में तीन बार उपस्थिति दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों को सुलभ दरों पर शिक्षा प्रदान की जाएगी, जबकि निजी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षा अपेक्षाकृत महंगी है। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों में पहले ही शिक्षकों की नियुक्ति कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी कारण से शिक्षकों के पद रिक्त होने पर उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा, ताकि स्टाफ की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

CBSE SchoolsHimachal NewsHPBoSESchool UniformSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now