Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल : विवादित बयान पर कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज

हिमाचल : विवादित बयान पर कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज

ऊना।
देश की आजादी को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादित बयान पर चारो तरफ
घमासान मचा हुआ है। वहीं शुक्रवार को ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के दियोली ग्राम पंचायत से बीडीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता अनिल डढवाल ने कंगना के खिलाफ एसपी ऊना को शिकायत पत्र सौंपा है और उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग उठाई है। पुलिस ने फिलहाल, शिकायत दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर को भेजी गई शिकायत में अनिल डढवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें हाल ही में पद्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रणौत भारत को 1947 में मिली आज़ादी पर बोलती साफ सुनाई दे रही हैं कि 1947 में मिली आज़ादी भीख में मिली थी।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज! हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सनवारा के पास NHI द्वारा टोल लेने पर फिलहाल रोक लगाई

अनिल डढवाल ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत का ब्यान सुन पढ़कर मेरी राष्ट्र प्रेम की भावनाएं बेहद आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि सैनानियों के तप उनके बलिदानों, शहीदों की शहादतों के साथ साथ देश की संसद, देश के संविधान का जानबूझकर किसी मंशा के तहत अपमान किया है।
उन्होंने पुलिस से कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत निवासी भांबला जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध देशद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।

एसपी ऊना अर्जित सिंह ठाकुर ने बताया कि वाट्सअप के माध्यम से पुलिस को शिकायत मिली है, जिसे गगरेट पुलिस थाना में जांच के लिए भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: केंद्र सरकार के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा आपदा प्रभावितों के लिए जमीन और मुआवजे का मुद्दा..!

बता दें कि कुछ दिनों की शांति के बाद कंगना रनोट एक बार फिर सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। हाल ही में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से सम्मानित हुईं कंगना आजादी की लड़ाई को लेकर दिये गये अपने एक विवादित बयान के चलते लोगों के निशाने पर आ गयी हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now