Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मिला धमकी भरा पत्र, हिमाचल के कई मंदिरों व शिमला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी,

अलर्ट

अंबाला मंडल रेल प्रबंधन को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें शिमला रेलवे स्टेशन के अलावा प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस, और सीआईडी के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में मुख्य स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

सूचना मिली है कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अंबाला को मिले पत्र में कि धमकी भरे पत्र में 26 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच धमाके की बात लिखी गई है। धमकी भरा पत्र अंबाला के प्रमुख मंदिरों और गुरुद्वारों सहित हिमाचल प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए खुफिया एजेंसियां संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  बीबीएन के उद्योगों में 70 फीसदी रोजगार देने के दावों की दून विधायक परमजीत पम्मी ने खोली पोल

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now